{"_id":"5c8941a1bdec2260e22abc79","slug":"171552499105-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिले पीलिया के 10 नये मरीज, एक गंभीर, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिले पीलिया के 10 नये मरीज, एक गंभीर, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर कस्बे में दो माह से अधिक समय से फैले पीलिया पर लगाम की अब तक की गई सारी कवायद फेल साबित हो रही है। बुधवार को एक बार फिर नए मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। छह नए पीलिया रोगी जहां सीएचसी पर पहुंचे तो वहीं शेष मरीज विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों पर इलाज के लिए पहुंचे।
11 जनवरी से मुबारकपुर कस्बे में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक 9 लोगों की पीलिया से जहां मौत हो चुकी है तो वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार ढाई सौ से अधिक पीलिया की चपेट में है। बुधवार को एक बार फिर नये मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आधा दर्जन भर नए मरीज जहां सीएचसी पर मिले तो वहीं चार नए मरीज विभिन्न प्राइवेट अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज शुरू कराये। सीएचसी पहुंचे मरीजों में पुरानी बस्ती मुहल्ला निवासिनी चंदा (22) पुत्री शौकत अली, मुस्तफाबाद गांव निवासी नीरज (14) पुत्र रामसागर, पूरारानी मुहल्ला निवासिनी नाजिया (35) पत्नी इश्तेयाक अहमद, पुरानी बस्ती मुहल्ला की हेना परवीन (19) पुत्री गुलाम नबी व पुरानी बस्ती निवासी अबूलैस (22) निवासी जिकरूल्लाह शामिल है। इसमें नीरज की हालत गंभीर है उसे सीएचसी प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं चार मरीज आरिज (18), नाजनीन (16), अमृता(11) व आरिफ (17) विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है। एक बार फिर नए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी से कस्बा वासियों में हड़कंप मच गया है।