फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आजमगढ़ महोत्सव 2019 को हुआ रंगारंग समापन

आजमगढ़ महोत्सव 2019 को हुआ रंगारंग समापन

Tue, 12 Mar 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ महोत्सव 2019 को हुआ रंगारंग समापन
आजमगढ़। प्रदेश की राजधानी स्थित उप्र संगीत नाटक अकादमी परिसर में आयोजित आजमगढ़ महोत्सव 2019 का सोमवार की रात रंगारंग समापन हो गया। कलाकारों ने फिर मिलने के वादे के साथ एक दूसरे को विदाई दी।
विज्ञापन

महोत्सव की अंतिम निशा का शुभारंभ संस्कृति सचिव जितेंद्र कुमार ने किया। आईटीआरएचडी संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के हरिहरपुर घराने के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को जनपद की मिट्टी से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंतिम दिन अजय मिश्र, उमदय मिश्र, नितीश मिश्र, राहुल मिश्र की गायन राग यमन में छोटा ख्याल सखी ये रही आली पिया बिना, दादरा तोरे नैना की लागी कटार सजनी और अंत में होली बरजोरी करत देखो होरी में गीत की प्रस्तुति कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान रवि लाल मिश्र हारमोनियम, सूरज मिश्र तबला, विवेक मिश्र ने सारंगी पर संगत की। इन कलाकारों के साथ ही वहां लगी निजामाबाद ब्लैक पाटरी और मुबारकपुर के बनारसी साड़ी की दुकान पर भी लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed