{"_id":"5c869f83bdec2213fe5d1f21","slug":"171552326531-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंगा आरती के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंगा आरती के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। तहसील के ओमप्रकाश ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन मोलनापुर अहमद बक्स फुलेश का वार्षिकोत्सव रविवार को ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज में धूम धाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव, शशिकांत मिश्र संरक्षक, कृष्णकांत मिश्र प्रबंधक ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि आज की व्यवस्था में लोग विद्यालयों की स्थापना व्यसाय के लिए करते हैं। लेकिन इस संस्थान के प्रबंधक इस विद्यालय के लिए ही बिजनेस करते हैं। एक अच्छे छात्र की रचना करने में शिक्षण संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों का योगदान रहता है। उनका उठना, बैठना, चलना, फिरना और बात करना सबका प्रभाव छात्रों पर पड़ता है। शिक्षक को भगवान ने छात्रों के जीवन को सजाने-संवारने का कार्य सौंपा है उसके लिए भगवान की कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। कांवेंट के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भारतीय परिधानों का प्रर्दशन फैशन शो के माध्यम से कर अखंड भारत की अद्भुत झलक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य आयो रे शुभ दिन आयो रे, ऐ वतन, वतन मेरे, राधा तेरी चुनरी आदि की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। अध्यक्षता करते हुए डा. उमाकांत मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। वाराणसी से आए विद्वत ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती का भव्य आयोजन कर कार्यक्रम को भव्य बना दिया। संचालन नवीन कुमार सिंह प्रधानाचार्य ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी, अलबीना, तारकेश्वर आदि उपस्थित थे।