फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 माह से नहीं मिल रहा मानदेय, आपूर्ति ठप करने की चेतावनी

11 माह से नहीं मिल रहा मानदेय, आपूर्ति ठप करने की चेतावनी

Tue, 12 Mar 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
11 माह से नहीं मिल रहा मानदेय, आपूर्ति ठप करने की चेतावनी
आजमगढ़। बिजली विभाग में संविदा पर तैनात कर्मियों का शोषण हो रहा है। ठेकेदार मानदेय का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे उनके सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो गई है। आक्रोशित संविदाकर्मियों ने सोमवार को डीएम को पत्रक सौंपा और तीन दिन के अंदर भुगतान न होने पर आपूर्ति ठप कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के ज्यादातर सब स्टेशन वर्तमान में संविदाकर्मियों के भरोसे ही संचालित हो रहे हैं। डीएम को पत्रक सौंपने पहुंचे संविदाकर्मी कंधरापुर, भोर्रा व ओरा सब स्टेशनों पर तैनात हैं। इनका आरोप है कि ठेकेदार 11 माह से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं कर रहे हैं। संविदाकर्मियों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा आईडी, पीपीएफ व ईएसआई के नाम पर आये दिन कई तरह की बातें बनाई जा रही है। उक्त पूरे कृत्य में विभागीय अधिकारी संलिप्त हैं और संविदाकर्मियों के अथक मेहनत की गाढ़ी कमाई का बंदरबांट किया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के अंदर संपूर्ण बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो वे 14 मार्च से आपूर्ति ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवीण कुमार मौर्य, मनीष राय, विरेंद्र कुमार, नसीम अहमद, राजकुमार राय, राज कुमार चौहान, अमरजीत, मदन, दीपक शर्मा, अरविंद यादव, हरिकेश राय, प्रभास मौर्य, भोला राय, मनोज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed