फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डीएम आजमगढ़ और सीडीओ होंगे लालगंज रिटर्निंग आफिसर

डीएम आजमगढ़ और सीडीओ होंगे लालगंज रिटर्निंग आफिसर

Tue, 12 Mar 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
डीएम आजमगढ़ और सीडीओ होंगे लालगंज रिटर्निंग आफिसर
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि दोनों लोकसभा क्षेत्रों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से रिटर्निंग आफिसर की तैनाती कर दी गई है। साथ ही हर मतदेय स्थल पर ईवीएम मशीन के साथ ही वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। जबकि लालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग आफिसर मुख्य विकास अधिकारी होंगे। 16 अप्रैल को दोनों निटर्निंग आफिसरों द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। दोनों लोकसभा क्षेत्रों के सभी मतदेय स्थलों पर ईवीएम मशीन के साथ ही वीवीपैट का प्रयोग किया जाएगा। जनपद में पर्याप्त मात्र में ईवीएम और वीवीपैट मौजूद हैं। जिसकी एफएलसी भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड बंगलौर के इंजीनियरों द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया है। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को नामांकन पत्र के साथ दिए जाने वाले शपथ पत्र में न्याय एवं विधि मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना के क्रम में आयोग द्वारा प्रारूप-26 में परिवर्तन किया गया है। अब उम्मीदवारों को अपने परिवार और आश्रित व्यक्तियों की पिछले पांच वित्तिय वर्षों के आयकर विवरण के साथ विदेशों में अवस्थित संपत्तियों का व्यौरा भी देना होगा। लोकसभा चुनाव में कोई भी अभ्यर्थी 70 लाख रुपये तक व्यय कर सकता है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र के विकल्प के रूप में जारी अभिलेखों में से मतदाता पर्ची को हटा दिया है। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए 11 विकल्पों में एक को अपने साथ लाना होगा। साथ ही उम्मीदवार को नाम निर्देशन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

1400 से अधिक मतदाता वाले बूथों पर बनेंगे आर्टीलरी बूथ
आजमगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में कई बूथ ऐसे हैं जहां 1400 से अधिक मतदाता हैं। ऐसे स्थानों पर आर्टीलरी बूथ का निर्माण किया जाएगा। ताकि मतदाताओं को सुविधा हो सके। जनपद में वर्तमान में चार बूथ ऐसे हैं लेकिन कुछ और बूथों पर भी आर्टीलरी बूथ का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed