फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कांग्रेस ने भी विवि स्थापना की मांग का किया समर्थन

कांग्रेस ने भी विवि स्थापना की मांग का किया समर्थन

Sun, 03 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने भी विवि स्थापना की मांग का किया समर्थन
आजमगढ़। जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर 30वें दिन शनिवार को भी अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर विवि स्थापना की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि जनपद में विवि के लिए चल रहे अभियान की गूंज गांव-गांव में हो रही है। इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। आजमगढ़ में अब तक विश्वविद्यालय न बनना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह प्रदेश सरकार की नाकामी कही जाएगी। यह आश्चर्य की बात है कि जनपद के जनप्रतिनिधिगण विश्वविद्यालय की मांग को लेकर गंभीर प्रयास नहीं कर हैं। कॉलेज ऑफ एडवांस स्टडीज के छात्रगण रोहन व आशीष सिंह ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि विश्वविद्यालय की लड़ाई में हम सबको जाति, संप्रदाय और दलगत भावना से ऊपर उठकर लड़नी होगी। नागरिक एकता पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि विश्वविद्यालय के मुद्दे पर एकजुटता दिखाएं। कोयलसा पीजी कालेज के छात्रनेता हरिनाथ यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दे को लेकर आजमगढ़ के युवा एकजुट हो चुके हैं। चन्दपाल सिंह यादव, बेलाल अहमद, रामाश्रय राय, मुन्नु यादव, सुरेंद्र सिंह, श्यामधारी राम, पांचूराम पासवान, डॉ.सुधाकर राम, वकार खान, राकेश मौर्य, रवि यादव, शैलेन्द्र यादव, सौरभ यादव, अभिषेक यादव, शुभम भार्गव, विवेक दुबे, शैलेंद्र कुमार, संगम विश्वकर्मा, डॉ.एआर भारती, मो.मोबिन, बदरुद्दीन, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed