{"_id":"5ba92a7d867a55013f17d57b","slug":"171537813117-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय की भूमि पर भू-माफियाओं की नजर, प्रबंधक को दे रहे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय की भूमि पर भू-माफियाओं की नजर, प्रबंधक को दे रहे धमकी
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर के नूरपुर बुतात गांव निवासी श्रीराम विश्वकर्मा अपनी भूमि पर हरदेव कृषक प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल संचालित करते हैं। उनका आरोप है कि स्कूल भी भूमि और भवन पर भूमाफियाओं की नजर है। वह उस पर कब्जा करने की हर जुगत अपना रहे है। पीड़ित ने इस बाबत जिला स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से भूमाफियाओं के हौसले बुलंद है। वह प्रबंधक को जानमाल की धमकी भी देने लगे है। ऐसे में अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
श्रीराम विश्वकर्मा ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उन्होंने एक जमीन अपने अपने पिता के नाम से बैनामा कराया। जिस पर विद्यालय की स्थापना कर उसका संचालन कर रहा है। कुछ दिनों से उसके विद्यालय की जमीन और रिहायशी मकान पर भू माफियाओं की नजर लग गई है। भूमाफियाओं ने उसके परिवार के कुछ सदस्यों को अपने साथ मिलाकर विद्यालय की भूमि का अपने नाम एग्रीमेंट करा लिए है। जबकि विद्यालय की भूमि पर उसके परिवार के सदस्यों का कोई लेना- देना नहीं है। एग्रीमेंट के आधार पर भूमाफिया उसके विद्यालय व रिहायशी मकान पर कब्जे का लगातार प्रयास कर रहा है। इस बारे में श्रीराम ने मुबारकपुर थाने और जिला स्तर पर भी पत्र दिए, लेकिन न्याय नहीं मिला। अब तो भूमाफिया जानमाल की धमकी दे रहे है। अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय दिलाने और जानमाल रक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन