फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पोखरी से नहीं हटा अवैध अतिक्रमण, आयुक्त से हुई शिकायत

पोखरी से नहीं हटा अवैध अतिक्रमण, आयुक्त से हुई शिकायत

Sat, 18 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पोखरी से नहीं हटा अवैध अतिक्रमण, आयुक्त से हुई शिकायत
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की हर नई योजना को जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पलीता लगाने का काम किया है। श्रावस्ती मॉडल के तहत सरकारी भूमि व पोखरी से अवैध कब्जे हटाने का निर्देश हुआ था। लेकिन इसमें भी सगड़ी तहसील के राजस्व कर्मचारियों ने कई स्थानों पर हवा-हवाई कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारियों की इतिश्री कर ली है। शिकायतकर्ता ने अब मंडलायुक्त को भी पत्रक सौंप कर पोखरी पर हुए अवैध कब्जे को हटवाये जाने की गुहार लगायी है। मामला सगड़ी तहसील क्षेत्र का है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटा गांव में गाटा संख्या 105 रकबा 0.0540 हेक्टेयर पोखरी के नाम से राजस्व रिकार्ड में दर्ज है। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिये है। जिसकी शिकायत गांव निवासी अजय कुमार यादव पुत्र साहब यादव ने जिलाधिकारी से किया था। तत्कालीन डीएम के आदेश पर श्रावस्ती मॉडल के तहत बनी टीम मार्च माह में ही जेसीबी लेकर गांव में पहुंची थी, लेकिन अवैध कब्जे को हटवाने के बजाए हवा-हवाई कार्रवाई कर वापस लौट आयी और अवैध कब्जा हटाये जाने की रिपोर्ट भी भेज दी गई। श्रावस्ती मॉडल के तहत बनी टीम द्वारा हवा-हवाई कार्रवाई किये जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। शिकायतकर्ता ने अब मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर पोखरी पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने और श्रावस्ती मॉडल के तहत हवा-हवाई कार्रवाई करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। शिकायत पर मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed