फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शाह कुंदनपुर में प्रमुख सचिव ने किया पौधरोपण

शाह कुंदनपुर में प्रमुख सचिव ने किया पौधरोपण

Fri, 17 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शाह कुंदनपुर में प्रमुख सचिव ने किया पौधरोपण
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद को 16 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। शासन ने इस कार्यक्रम में जिले के नोडल अधिकारियों को भी भाग लेने का निर्देश दिया था। जिसके तहत जिले के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण जनपद पहुंचे। उन्होंने रानी की सराय विकास खंड के शाहकुंदनपुर में पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जो आजादी हमें मिली है वह हमारे पूर्वजों ने अपनी कुर्बानी देकर हासिल की है। आज जो हम पौधा लगाए उसका लाभ 15-20 साल बाद ही मिलेगा। जब तक पेड़-पौधे न हो तब तक हमारा मानवीय जीवन ठीक प्रकार से नहीं हो सकता है। प्रत्येक व्यक्ति आज 15 अगस्त के दिन एक-एक पौधा लगाए और अपने आस-पास के लोगों को भी पौधरोपण के लिए जागरूक करे। मंडलायुक्त जगतराज ने कहा कि सभी लोग इस पौधरोपण अभियान में जुड़े और संकल्प लेकर जाएं कि हम अपने घर के आस-पास फलदार वृक्ष लगाएंगे। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि 13 लाख पौधों को 15 अगस्त के दिन रोपण करने का लक्ष्य है। सभी विभाग अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कर रहे हैं। तमसा के तट पर भी स्वंयसेवी संस्थाओं द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी रवि शंकर छवि, सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, एसडीएम सदर प्रकाश चंद, सीओ सीटी अरूण कुमार यादव, बीजेपी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, डीएफओ सुधीर कुमार, राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान के अरविंद चित्रांश आदि उपस्थित थे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत तेरही में प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण और जिले के आला अधिकारियों ने पौधरोपण किया। जिसमें तुलसी, नीम, आम तथा पीपल के पौधे लगाए गए। तरवां प्रतिनिधि के अनुसार मेंहनगर क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज आदर्श नगर रायपुर पट्टी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पौधरोपण भी किया गया। ठेकमा प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह की महिलाओं ने शहीदों की याद में पौधरोपण किया। इस दौरान ठेकमा ब्लाक में कुल 25000 पौधे लगाए गए। साथ ही बरदह, सैयद बहाउद्दीनपुर, दरियापर, बसही, महुजानेवादा, भदसारी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन बीडिओ प्रेमचंद राम ने किया। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अंबारी प्रथम में एसडीएम फूलपुर आशाराम यादव और विभा गोयल ने पौधरोपण किया। वहीं ओम प्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कालेज मोलनापुर, अहमदबक्श फुलेश के एनएसएस के द्वारा सड़क के किनारे 200 पौधे लगाए गए। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार मार्टिनगंज तहसील की 72 ग्राम पंचायतों में 13000 पौधों का रोपण किया गया। तहसीलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी ने तहसील परिसर में एक हजार पौधों का रोपण किया। लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार हरैया विकास खंड में कुल 31 हजार पौधे रोपित किए गए। डिप्टी कमिश्नर मनरेगा बृजभान सिंह के नेतृत्व में अराजी देवारा नैनीजोर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर 500 पौधों का रोपण किया। ग्राम प्रधान बेलकुंडा परमानंद वर्मा, बघावर प्राथमिक स्कूल, जूनियर व चकमार्ग पर प्रवीण सिंह, बांका के प्रधान कुशहर निषाद ने स्कूल भवन की आरक्षित जमीन, गांगेपुर के प्रधान रामनेवास यादव, बनकटा प्रधान लौहर यादव और अजमतगढ़ ब्लॉक के महुला प्रधान रमाकर सिंह ने गांव में पौधा लगवाया।
विज्ञापन


एक वृक्ष सौ पुत्र के समान : डीएम
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मधनापार परिसर में बुधवार को जनहित संघर्ष समिति के संयोजक ओमप्रकाश राय के सौजन्य से पौधरोपण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने पौधरोपण किया। आम के 500 पौधे ग्रामीणों को भेंट किए गए। डीएम ने कहा कि वृक्ष कई पीढ़ियों तक लाभ पहुंचाता है। एक पौधा सौ पुत्र के समान है। बीडीओ बिलरियागंज दिलीप कुमार सोनकर, राजेश राय, रमेश राय, राजेश कुमार सिंह, आशीष यादव, इंद्र भूषण यादव थे। अध्यक्षता शशिकला यादव और संचालन दीपक राय ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed