फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कृष्णा कालेज के मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति

कृष्णा कालेज के मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति

Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा कालेज के मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति
आजमगढ़। नगर के बागेश्वर नगर स्थित बाबू बागेश्वर स्मारक कृष्णा इंटर कालेज की बिल्डिंग धराशाई होने के बाद अब इसके मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा ने अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद से बुधवार को संस्तुति की। बागेश्वर नगर स्थित बाबू बागेश्वर स्मारक कृष्णा इंटर कालेज की बिल्डिंग का निर्माण ग्रीन लैंड एरिया में हुआ था। उन्हें नोटिस जारी किए जाने पर कालेज के प्रबंधक कोर्ट चले गए। मामला एक कोर्ट से दूसरी कोर्ट में चला लेकिन प्रबंधक को कहीं से भी राहत नहीं मिली और विद्यालय के भवन को ध्वस्त करने का आदेश हो गया। कई वर्ष पूर्व हुए आदेश का पालन करने की कोशिश तो कई बार हुई लेकिन प्रशासन उसे गिराने में कामयाब नहीं हो सका। लेकिन जब यह मामला जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के संज्ञान में आया तो उन्होंने विद्यालय की बिल्डिंग को धराशाई करवा दी। इसके बाद उन्होंने संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर उक्त विद्यालय के मान्यता प्रत्याहरण का अनुरोध किया। उनके इस पत्र के आधार पर बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा ने अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्रत्याहरण किए जाने की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed