{"_id":"5b5374354f1c1b4a748b6394","slug":"171532195893-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम कर बरसे मेघा, किसान चले खेत की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम कर बरसे मेघा, किसान चले खेत की ओर
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए शनिवार सुकूनभरा रहा। जिले में सुबह 7 बजे से शुरू बारिश 10 बजे तक हुई। सुबह आठ बजे तक 9.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। इस बारिश से जहां आम लोगों को उमस से राहत मिली वहीं किसानों की भी जान में जान आई। बारिश के साथ ही किसान खेतों की ओर निकल पड़े। रोपाई के कार्य ने तेजी पकड़ ली। 15 जून से अब तक जिले में 26.3 एमएम बारिश हुई है। बारिश से नगर क्षेत्र में जगह-जगह जल-जमाव देखने को मिला जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात का मौसम शुरू हुए लगभग एक माह से अधिक का समय बीत गया लेकिन अच्छी बारिश नहीं हुई है। ऐसे में सूखे के आसार भी दिख रहे हैं। बारिश न होने से छोटे किसान रोपाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, वहीं जिन्होंने धान की नर्सरी लगाई है वह पानी के अभाव में सूख रही है। शुक्रवार की रात से ही छाए बादल मेहरबान हुए और शनिवार की सुबह से बरसात शुरू हो गई। हालांकि कु छ इलाकों में शुक्रवार की रात से ही गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। लेकिन शनिवार की सुबह लगभग सात बजे से बारिश हुई जो कभी तेज तो कभी धीरे 10 बजे तक होती रही । इस बारिश ने किसानों के मुरझाए चेहरे पर राहत लाई।
बारिश के साथ ही गुल हुई बिजली
आजमगढ़। बारिश से किसानों को राहत मिली है। लेकिन तेज हवा के कारण हुए फाल्ट से देहात क्षेत्र के कई इलाकों की बिजली गुल रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे तक सैकड़ों गांवों की बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। अधिकारियों का कहना है कि बारिश बंद होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी। वहीं शहरी इलाकों में भी बारिश के कारण कई मुहल्लों की बिजली गुल रही।
लाटघाट-रौनापार मार्ग बना जलाशय
लाटघाट। शनिवार की सुबह हुई बारिश से सगड़ी तहसील के लाटघाट बाजार मुख्य चौक से रौनापार जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया। सयुस आजमगढ़ के जिला सचिव अवधेश पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लाटघाट सतना मार्ग पर पानी जमा होना, सतना बाजार में जलभराव, लाटघाट चौक से रौनापार मार्ग पर जलभराव पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। इसके अलावा विद्युत समस्या, नहर में पानी ना होना, बीएलओ द्वारा फर्जी वोटर लिस्ट का सत्यापन करना आदि समस्याओं के निराकरण न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विद्यालय, अस्पताल और तहसील परिसर में भरा पानी
फूलपुर। बारिश से ब्लाक परिसर, उदपुर प्राइमरी पाठशाला, अस्पताल और तहसील परिसर में पानी भरा रहा। इसके साथ ही फूलपुर, मेजवां, जौमा, सुदनीपुर, बख्शपुर, इटकोहिया, जगदीशपुर, खुरासो, दसमड़ा, माहुल, अंबारी, बैसडीह, मुंडवर, मुंडियार, मनरा, टिकरिया, कनरी, ऊदपुर आदि स्थानों पर बारिश हुई।