{"_id":"5b47a2294f1c1b0a278b6171","slug":"171531421225-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ होंगे कानून और शांति व्यवस्था के ओवर हाल इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ होंगे कानून और शांति व्यवस्था के ओवर हाल इंचार्ज
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार के 14 जुलाई को जनपद में आने का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। इस दौरान वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा सभी पोस्टों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन्हीं तैनात अधिकारियों की ब्रीफिंग गुरुवार को नेहरू हाल में अपर पुलिस महानिदेशक, डीआईजी, एसपी जीआरपी, जिलाधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी स्थल की पहले से जानकारी कर लें और कार्यक्रम के दो घंटे पहले पहुंचकर अपने ड्यूटी पर तैनात रहें। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश दिये कि सभी प्रकोष्ठों में तैनात अधिकारी उस प्रकोष्ठ पर पैनी नजर रखेंगे, जिससे कोई अराजक तत्व वहां नहीं पहुंच पाए। पुलिस उप महा निरीक्षक विजय भूषण एवं पुलिस अधिक्षक रवि शंकर छवि द्वारा विस्तार पूर्वक सभी पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी को उक्त कार्यक्रम के लिए कानून एवं शान्ति व्यवस्था का ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। इनके द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर कानून एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट/अधिकारी की ड्यूटी का पर्यवेक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने ड्यूटी को निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का शत प्रतिशत निर्वहन करें। अपर पुलिस महा निदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्किंग व्यवस्था पुलिस विशेष ध्यान दें। इसलिए सभी पोस्टों पर तैनात अधिकारी पूरी तरह से तलाशी के बाद ही अंदर जाने दें तथा सभी पुलिस कर्मी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कम्यूनिकेशन प्लान बना लें, और अपने-अपने ड्यूटी चार्ट को देखकर उसी के अनुसार दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन