फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रतिबंध के बाद ही धड़ल्ले से हो रहा पालीथीन का उपयोग

प्रतिबंध के बाद ही धड़ल्ले से हो रहा पालीथीन का उपयोग

Sun, 20 May 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद ही धड़ल्ले से हो रहा पालीथीन का उपयोग
मुबारकपुर (आजमगढ़)। पॉलीथिन की थैली के प्रयोग पर हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद भी मुबारकपुर क्षेत्र में इसका धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में शासन प्रशासन पूरी तरह से मौन साधे हुए है। जिसके चलते क्षेत्र के सभी प्रमुख बाजारों और चट्टी चौराहों पर इसका खुलेआम उपयोग हो रहा है। पॉलीथिन का प्रयोग पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। इससे तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए हाईकोर्ट ने इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के निर्देश को कई वर्ष बीत गये लेकिन प्रशासनिक अमला इस पर अब तक रोक लगाने में सफल नहीं हो सका है। कुछ दिनों पूर्व नगर पालिका प्रशासन ने कस्बे में पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील लाउडस्पीकर से करवाया था। ईओ प्रतिभा सिंह ने पॉलीथिन कारोबारियों को दो दिनों के अंदर कारोबार को पूरी तरह से बंद करने का सख्त निर्देश भी दिया था। लेकिन इसके बाद नपा प्रशासन ठंडा पड़ गया और पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले के साथ पूरे कस्बे और चट्टी चौराहों पर हो रहा है। लोगों का कहना है कि नपा प्रशासन के मौन साध लेने के चलते ही पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक नहीं लग सकी है। यदि प्रशासन हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत पॉलीथिन पर रोक लगाने का सार्थक प्रयास करे तो निश्चित तौर पर इसका उपयोग बंद हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed