फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पारा पहुंचा 40 डिग्री, लोगों के छूटे पसीने

पारा पहुंचा 40 डिग्री, लोगों के छूटे पसीने

Sun, 20 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पारा पहुंचा 40 डिग्री, लोगों के छूटे पसीने
आजमगढ़। विगत दिनों जनपद में आई आंधी और पानी के बाद एकबार फिर मौसम लोगों को रूलाने लगा है। शनिवार को जिले का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। पुरुआ हवाओं के बीच बढ़ी उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गर्मी और उमस ने शनिवार को हर किसी को परेशान किया। पंखे की हवा शरीर को राहत पहुंचाने में नाकाम रही। सुबह से ही मौसम में तपिश शुरू हो गई थी। 10 बजते-बजते सूर्य की किरणें बदल को झुलसाने लगी। बीच-बीच में बादलों ने सूर्य को अपनी ओट में छिपा लिया तो कुछ सुखद एहसास हुआ लेकिन कुछ देर बाद जैसे ही सूर्य बादलों की ओट से बाहर आया गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। इस दौरान जिसे कोई काम नहीं था उसने घरों में ही रहने में ही भलाई समझी। जो घर से बाहर निकला उसकी निगाहें पानी और छाए को तलाशती रहीं। जल्दी से बाजार के काम को निपटाया और घर में दुबक गया। एसी को छोड़कर गर्मी से राहत पहुंचाने वाले सारे उपकरण बेकार साबित हो रहे थे। पशु-पक्षी हो या आमजनमानस हर कोई गर्मी और उमस से परेशान दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed