फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नात में नूर अफशां और तकरीर में फारहा साकिब ने बाजी मारी

नात में नूर अफशां और तकरीर में फारहा साकिब ने बाजी मारी

Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नात में नूर अफशां और तकरीर में फारहा साकिब ने बाजी मारी
सगड़ी (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के मदरसा माजिदा निस्वां अरबी कॉलेज चुनुगपार जीयनपुर में सोमवार को प्रदेशस्तरीय नात एवं तकरीर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक जिलों के अरबी महिला कॉलेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। नात में नूर अफशां मोहम्मदाबाद और तकरीर में फारहा साकिब बिलरियागंज ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत नात प्रतियोगिता के साथ हुई। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नात पाक पेश किए। तकरीर प्रतियोगिता का विषय ‘इस्लाम से पूर्व महिलाओं का सामाजिक स्थान’, ‘इस्लाम में महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा’, ‘धार्मिक शिक्षा और दुनियाबी शिक्षा में महत्व किसको’ और ‘धर्म से महिलाओं की दूरी और इसका समाधान’ पर छात्रों और शिक्षकों ने अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल पेकी ओर से निर्णय लिया गया। नात प्रतियोगिता में नूर अफशां मोहम्मदाबाद ने प्रथम, मंतशा जरीम मुबारकपुर ने द्वितीय और मोशीरा खातून नौशहरा जीयनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तकरीर प्रतियोगिता में फारहा साकिब बिलरियागंज ने प्रथम, उम्मे हबीबा लखनऊ ने द्वितीय और मलायिका शरीफ मुबारकपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक गुलाम रब्बानी रिजवी और प्रधानाचार्य मौलाना गुलाम यजदानी मिस्बाही ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रथम स्थान को फ्रिज, द्वितीय स्थान पाने वाले को वाशिंग मशीन और तृतीय स्थान पाने वाले को कूलर दिया गया। प्रबंधक गुलाम रब्बानी रिजवी ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्राओं का आत्मबल बढ़ता है। महिलाएं भी हर जगह अपना डंका बजा रही हैं। प्रधानाचार्य गुलाम यजदानी मिस्बाही ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं में निखार आता है। गुलाम मुहम्मद रिजवी ने कहा प्रतियोगिता के माध्यम से आत्म निर्भर बनेंगी। इस मौके पर अब्दुल रब, रईस अहमद, गुलाम मो. रिजवी, मोहम्मद शरीफ, अख्तर हुसैन, अनवारुल हक, गुलाम सुबहानी, रियासत हुसैन, गुलाम साबिर रहा। अध्यक्षता माजदा खातून और संचालन सफी मरीयम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed