फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कांशीराम जयंती मनाने की रणनीति बनाई

कांशीराम जयंती मनाने की रणनीति बनाई

Mon, 12 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कांशीराम जयंती मनाने की रणनीति बनाई
विधानसभा मुबारकपुर के ग्राम पंचायत भटौरा में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। क्षेत्र के बसपा विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने कांशीराम जयंती की तैयारी को लेकर अपने विचार रखे। क्षेत्र का भ्रमण कर पीड़ितों को सहायतार्थ चेक वितरित किए।
विज्ञापन

15 मार्च को कांशीराम की 84वीं जयंती जिला मुख्यालय स्थित नेहरू हाल में मनाया जाएगा। इसमें बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। बसपा विधायक ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। कांशीराम ने दलित और दबे कुचले लोगों के विकास के लिए जीवनभर संघर्ष किया। बसपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार और मंडल कोआर्डिनेटर रविभूषण विश्वकर्मा ने भी अपने विचार रखे। बैठक के बाद बसपा विधायक ने ग्राम सभा अबाड़ी निवासी गोलू राम चौहान को दस हजार का चेक, काशीपुर के जगजीवनराम को पांच हजार, भटौरा निवासी रामाश्रय को दस हजार, मुरारपुर निवासी पवन को पांच हजार, ग्राम बीरुआ निवासिनी चंपा देवी को दस हजार का चेक प्रदान किया। श्रीकृष्ण राम शास्त्री, श्रीराम, श्यामदेव चौहान, अतीकुर्रहमान, शमसुल हक अंसारी, अशोक, शकील अंसारी, हबीबुर्रहमान, जमशेद, संजय, मधु राजभर, बहादुर आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed