{"_id":"5a832ecd4f1c1b4f588b86ed","slug":"171518546637-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते बाधित रही शहर से गांवों तक बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते बाधित रही शहर से गांवों तक बिजली आपूर्ति
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सोमवार की रात से शुरू हुई हल्की बारिश ने लोगों को बिजली से भी महरूम कर दिया। सोमवार की रात 12 के बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गइ। जिसके कारण नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। वहीं कई ग्रामीण इलाकों में भी बिजली गुल हो गई।
तेज हवा के साथ देर रात शुरू हुई बारिश ने लोगों को अंधेरे में रहने के लिए विवश कर दिया। देर रात से कटी बिजली के दर्शन नगर क्षेत्र में सुबह 10 बजे के बाद हुए। इस दौरान सुबह के दैनिक कार्य को निपटाने के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। लेकिन जब बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की रात्रि 12 बजे तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी के दौरान विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जो मंगलवार की दोपहर बाद तीन बजे बहाल हो सकी। जिसके चलते 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान नगर पंचायत बिलरियागंज, मधनापार, छीहीं, छिछोरी, दोरजी, मुहम्मदपुर, अंडाखोर, कोठिया, पिपरहा, पाती, पतिला गौसपुर, ककरही, भीमबर, देवरिया, अकबरपुर, करमैनी, भगतपुर, बड़िहारी, नसीरपुर, पिपरहा, बीबीपुर, बर्नापुर, डोरवा, इमलीपुर, कोकिलपार, बोझिया, महुलिया, कुर्थीपुर सहित सैकड़ों गांवों में विजली आपूर्ति ठप रही। एसडीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि सोमवार की रात 12 बजे विद्युत आपूर्ति ट्रिप हो गई थी। जिसे ठीक कर दिया गया है। मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। ब्यूरो