फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लोकतंत्र को मजबूत करेंगे युवा मतदाता

लोकतंत्र को मजबूत करेंगे युवा मतदाता

Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र को मजबूत करेंगे युवा मतदाता
भारतीय जनता युवा मोर्चा की मिलेनियम वोटर कार्यशाला रविवार को नगर स्थित नेहरू हाल में संपन्न हुई। जिसमें युवाओं को मतदाता फार्म भरने और वोटर बनने की प्रक्रिया से परिचित कराया गया । जिसमें मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू रहे।
विज्ञापन

साकेत सिंह सोनू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में मिलेनियम वोटर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के द्वारा एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा फार्म भराया जाएगा। यही युवा मतदाता लोकतंत्र को मजबूत करेंगे। जिला संयोजक कमलेंद्र मिश्र मोनू ने कहा कि इस कार्यशाला में भाजयुमो जनपद इकाई के सेक्टर और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। ये सभी कार्यकर्ता जनपद के सभी 3461 बूथों पर जाकर नए मतदाताओं को वोटर बनाने का काम करेंगे। हमारा प्रयास है कि जिले का कोई भी युवा अगर 18 वर्ष पूरा कर चुका है तो उसे भाजयुमो के कार्यकर्ता वोटर बनाएं। ताकि कोई भी युवा वंचित न रह जाए। इस मौके पर आईटी विभाग प्रमुख वरूण राय, निखिल राय, चंद्रपाल सिंह, रानू प्रताप सिंह, सद्दाम, अभिषेक यादव, हरिकेश विश्वकर्मा, धीरज सिंह, अभिषेक सिंह, शिवेंद्र राय, कार्तिकेय सिंह, नितिन उपाध्याय आदि उपस्थित थे। संचालन संतोष पांडेय ने किया।
विज्ञापन

0000000000
कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
आजमगढ़। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू का रविवार को मिलेनियम वोटर अभियान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जनपद आगमन हुआ। जनपद आगमन पर कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व सिधारी स्थित शंकर जी की मूर्ति पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह बघेल, संजीव सिंह, अनुभव सिंह अन्नू, अतुल सिंह, रितेश सिंह, मयंक श्रीवास्तव, शुभम पांडेय, विपुल मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed