{"_id":"5a4d1ae14f1c1bcf6d8b7af5","slug":"171515002593-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शायरों की रचनाओं पर देर रात तक आनंद उठाते रहे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायरों की रचनाओं पर देर रात तक आनंद उठाते रहे श्रोता
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। फूलपुर कस्बा स्थित शिव पैलेस में मंगलवार की रात एक शाम देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुलहिंद मुशायरा व कवि सम्मेलन का देर रात तक श्रोताओं ने आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव व अबू जैश अंसारी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात मुम्बई से आए फिल्म निर्देशक शादाब सिद्दीकी व अभिनेता सैय्यद नजर अब्बास का जनहित सेवा संस्थान के वसी सिद्दीकी ने सम्मान किया। मुशायरे की शुरूआत शायर शादाब आजमी ने देश के शहीदो को याद करते हुए अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद शायर अरशद कमाल, तैय्यब नक्काश, मेराज आजमी, साकिब आजमी, अली बेगम, नसीम साज, अल्वी शाह आदि ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रोताओं को झुमाए रखा। उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक ने उर्दू जबान की तारीफ किया और कहा कि उर्दू को बढ़ावा देने में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अहद योगदान है। मुशायरे की अध्यक्षता आफताब हुसैन व संचालन मुख्तार ने किया। इस अवसर पर संयोजक वसीउल हसन, चंद्रिका प्रताप यादव, अमरनाथ, अफरोज, कृष्ण कुमार, डॉ. परिमल, सखावत हुसैन, अंकित जायसवाल, अनिल गुप्ता, शहीबुल हसन, आफताब हुसैन, अंशुमान, विष्णु मोदनवाल समेत काफी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।