{"_id":"5a47e0494f1c1b0d698c517d","slug":"171514659913-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का मकसद फूट डालकर शासन करना : बलराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का मकसद फूट डालकर शासन करना : बलराम
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर वर्ष 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेक्टर और बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि अगर बूथ स्तर की तैयारी नहीं होगी तो हम मजबूती से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ऐसे लोग सत्ता में आए हैं, जिनका लक्ष्य गरीबी-बेरोजगारी मिटाना नहीं है, न ही विकास करना है। इनका मकसद गरीबों में फूट डालो और राज करो है। जब से भाजपा सत्ता में आई है, इनकी गलत नीतियों के कारण हमारे जवान सीमा पर शहीद हो रहे हैं। 26 वर्षों बाद सरकारी खजाने से केवल एक चीनी मिल सठियांव ही चली। इसको समाजवादी पार्टी की सरकार ने चलवाया। उन्होंने 2019 में सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने का भी आह्वान किया। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि भाजपा के लोग विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं। पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा हिंदू एवं मुसलमान को लड़ाने का काम करती है। अंत में विधायक डॉ. संग्राम यादव को फूलपुर लोकसभा में होने वाले उपचुनाव में प्रभारी बनाए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। अध्यक्षता दामोदर प्रजापति और संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर मुख्य रुप से पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव, सुभाष चंद्र जायसवाल, डॉ नरेंद्र नाथ यादव, योगेंद्र निषाद, संजय मिश्र, शीतला निषाद, डॉ राजाराम सिंह, राधेश्याम लीडर, लालचंद निषाद, कमला यादव, हरिराम बागी, सहित आदि लोग उपस्थित थे।