फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीण विद्युतीकरण और शौचालय निर्माण की ली जानकारी

ग्रामीण विद्युतीकरण और शौचालय निर्माण की ली जानकारी

Wed, 11 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विद्युतीकरण और शौचालय निर्माण की ली जानकारी
बिंद्राबाजार। मुहम्मदपुर विकास खंड परिसर में बुधवार को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें ग्रामीण विद्युतीकरण और शौचालय निर्माण के प्रगति की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

बैठक में पंडित दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के बारे में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया गया। खंड विकास अधिकारी संतोष नरायन गुप्ता ने ग्राम प्रधानों से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में विद्युतीकरण नहीं हुआ है या बिजली नहीं पहुंच सकी है। वहां पर पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत बेफिक्र होना है जिसका सर्वे आप सभी लोग संबंधित विभाग को अपने लेटर पैड के माध्यम से दें। साथ ही साथ उन्होंने स्वच्छता मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनने वाले शौचालय की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली और कहा कि किसी भी दशा में सेप्टिक टैंक वाले शौचालय के गड्ढ़े का प्रयोग शौचालय निर्माण में नहीं होना चाहिए। ब्लाक मुहम्मदपुर के प्रधान संघ के महामंत्री सुभाष यादव ने कहा कि ब्लाक मोहम्मदपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों का वाटर लेवल ऊपर है। इस समय पांच फीट का गड्ढा खोदने में ही पानी आ जा रहा है। ऐसी दशा में सोख्ता गड्ढा का शौचालय बनाने में थोड़ा परेशानी हो रही है। खंड प्रेरक अजय सिंह ने शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने के लिए अपील की। इस अवसर पर मनोज यादव, हरिश्चंद्र, रामचंदर, रामविलास सोनकर, धन बहादुर, अजय सिंह, प्रधान देवलाल, जाहिद खान, जीयालाल यादव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed