फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शहर से लेकर गांव तक फैला है लिपिक का साम्राज्य

शहर से लेकर गांव तक फैला है लिपिक का साम्राज्य

Fri, 06 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक फैला है लिपिक का साम्राज्य
आजमगढ़। समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रोबेशन विभाग से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के जरिए 62 लाख रुपये का गबन करने वाले गिरफ्तार प्रोबेशन विभाग के लिपिक का शहर से लेकर गांव तक साम्राज्य फैला हुआ है। उसने अपने, पत्नी और बच्चों के नाम अकूत संपत्ति बनाई है। गुरुवार को आरोपी का चालान करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को उसके संपत्ति का ब्यौरा जुटाने में जुट गई। अभी तक दो करोड़ से अधिक की प्रापर्टी की पहचान कर ली गई है। शेष की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के रहने वाला सुभाष चंद्र पुत्र श्रीराम जिला प्रोबेशन कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनाती के समय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को न देकर स्वयं हड़प लिया। करीब 62 लाख रुपये गबन के मामले में उसके विरुद्ध सिधारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कुंवर वीपी सिंह को सौंपी गई थी। वर्तमान समय में सुभाष चंद्र किशोर न्यायालय बोर्ड मऊ में पेशकार के पद पर तैनात है। जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर बुधवार को पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसका चालान कर दिया गया। सुभाष का चालान करने के बाद पुलिस शुक्रवार को उसकी संपत्ति का ब्यौरा जुटाने में जुट गई। इस दौरान पता चला कि सुभाष का शहर के अराजीबाग मुहल्ले में दस-दस बिस्वा का दो आलीशान इमारत है। इसमें से एक सुभाष के नाम का है, जबकि दूसरा उसकी पत्नी के नाम दर्ज है। इसके अलावा गांव में भी लाखों रुपये की लागत से बड़ी हवेली खड़ा किया है। डोनेशन के बल पर ही अपने बेटे को इंजीनियर बना लिया जो वर्तमान समय में कहीं नौकरी कर रहा है। शुक्रवार को हुई आय से अधिक संपत्ति की जांच में करीब दो करोड़ से अधिक के धनराशि की प्रापर्टी होना उजागर हुआ है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कुंवर वीपी सिंह ने बताया कि सुभाष चंद्र का अब तक दो करोड़ से अधिक के संपत्ति का ब्यौरा जुटा लिया गया है। शेष की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। सूची तैयार होने के बाद वह प्रशासन को सौंप देंगे। बाद में सुभाष की बेनामी संपत्ति कुर्क की जाएगी। कुंवर वीपी सिंह ने बताया कि सुभाष चंद्र शहर कोतवाली और कप्तानगंज थाने से भी वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed