{"_id":"59a69ff74f1c1b58738b471e","slug":"171504092151-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगते रहे जय गणेश जय गणेश के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगते रहे जय गणेश जय गणेश के जयकारे
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। अतरौलिया बाजार में रंगी जायसवाल त्रिमुहानी पर स्थापित श्रीगणेश जी की प्रतिमा के दर्शन को भक्त उमड़ रहे हैं। सोमवार की रात बाजार में जगराता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्तिगीतों पर भक्त झूमते रहे। अंत में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
जगराता में जय गणेश, जय गणेश देवा के जयकारों के बीच गायक मासूम अली ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुती दी। इस दौरान भक्त श्रोता जमकर थिरके। नगर की सैकड़ों महिलाओं ने भगवान गणपति की आरती उतारी। बाद में भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाया गया और लोगों में प्रसाद के रुप में वितरित किया गया। इस मौके पर भानूदास पाटिल, धर्मेंद्र सोनी, रिंकू सोनी, पिंटू जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुनील कुमार पाटिल आदि मौजूद रहे।