{"_id":"594e99104f1c1be9328b458f","slug":"171498323216-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन वापसी में नौ ने नामांकन लिया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन वापसी में नौ ने नामांकन लिया वापस
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़।जनपद में रिक्त जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पदों के लिए शनिवार को नामांकन वापसी और प्रतीक चिह्न के आवंटन किया गया। इस दौरान विभिन्न पदों से नौ प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। अब विभिन्न पदों के लिए 83 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपनिर्वाचन के लिए मतदान का कार्य एक जुलाई और मतगणना तीन जुलाई को होगी।
अजमतगढ़ विकास खंड की जिला पंचायत सीट छपरा सुल्तानपुर वार्ड संख्या दो के लिए दो प्रत्याशियों ने दो-दो सेटों में नामांकन दाखिल किया था। जिसमें किरन पत्नी अशोक और साधना पत्नी अजय ने दो-दो सेटों में नामांकन किया था। नामांकन वापसी में साधना पत्नी अजय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसलिए इस सीट पर किरन पत्नी अशोक का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मार्टीनगंज ब्लाक की सिकरौर सहबरी प्रथम सीट के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें से श्रीमती देवी सिंह पत्नी राजेश कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब गौरव पुत्र मारकंडेय और राजेश पुत्र कल्पनाथ में सीधा मुकाबला होगा। लालगंज विकास खंड की डोमनपुर सीट के लिए गंगा पत्नी पुनवासी और परमजीत पत्नी वासदेव में सीधी टक्कर होगी। मिर्जापुर विकास खंड की परवेजाबाद कैथौली सीट पर जितेंद्र पुत्र टिल्ठू का निर्विरोध चुना जाना तय है। तहबरपुर विकास खंड की जानकीपुर अहियाई सीट पर फूलमती का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। सठियांव विकास खंड की डिलिया सीट पर चार प्रत्याशियों संदीप कुमार पुत्र जयशंकर राम, कपूर सोनकर पुत्र दुर्गविजय, प्रदीप पुत्र जवाहिर, मोती पुत्र दुखंती के बीच मुकाबला होगा। पल्हनी विकास खंड की हैदराबाद सीट पर सुषमा यादव पत्नी स्व. जय प्रकाश यादव का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।
इसके साथ ही, ग्राम प्रधान पद की चार रिक्त सीटों पर भी नामांकन हुआ था। इसमें फूलपुर विकास खंड की आदममऊ ग्राम पंचायत सीट पर रूपा पत्नी मनोज, मुन्नी पत्नी अंसार और मंजू पत्नी सुरेश के बीच मुकाबला होगा। फूलपुर के ही शेखवलिया मटियार ग्राम पंचायत में चार जलशा पत्नी जयप्रकाश, अमरून्निशा पत्नी अकरम, तारा देवी पत्नी रामसहाय और केवला देवी पत्नी रामलखन जीत के लिए ताल ठोकेंगे। बिलरियागंज विकास खंड की बगवार सीट पर रीता पत्नी कमलेश का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं सठियांव विकास खंड की पाही जमीन पाही सीट से सात ने नामांकन किया था। जिसमें से पांच सविता पत्नी विरेंद्र, सूरज पुत्र स्व. मुन्नीलाल, दुखरन पुत्र लहबर, सुनील पुत्र नंदलाल और कोदई पुत्र सूर्यबली ने नामांकन वापस ले लिया। अब विरेंद्र पुत्र जयशंकर और सुकुरी पत्नी स्व. मुन्नीलाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद की 159 रिक्त सीटों के सापेक्ष मात्र 63 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें से कोयलसा विकास खंड से दो लोगों ने नामांकन वापस ले लिया। अब 61 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें से ज्यादातर सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों में देर शाम को प्रतीक चिह्न का आवंटन कर दिया गया। अब एक जुलाई को मतदान होगा और तीन जुलाई को मतगणना का कार्य क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में संपन्न होगा।