{"_id":"c3aec84d33e79be94b26c7d2189ba102","slug":"168-only-12-could-nistarna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"168 में से सिर्फ 12 का हो सका निस्तारण्ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
168 में से सिर्फ 12 का हो सका निस्तारण्ा
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 168 में से महज 12 मामलों का ही निपटारा हो सका। शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण में अधिकारी तेजी लाएं। कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित होती हैं। मामलों के निस्तारण में राजस्व और पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर जाकर जांच कर मामले का निस्तारण करें।
मेजवां संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी बाबूलाल की अध्यक्षता में 93 में से दो ही मामले निस्तारित हो सके। गद्दोपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार के विरोध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर एपीएल कार्ड धाराकों को राशन न देने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में आशा देवी, निर्मला, परमिला, लालमन, सोहन, राजेश आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
उधर, निजामाबाद में आपदा राहत चेक वितरण में की गई धांधली के विरोध में मंगलवार को नेवादा मूलराजपुर के ग्रामीणों ने तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंप चेक वितरण में की गई धांधली की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
गांव के लोगों ने बताया कि शासन द्वारा किसानों के लिए जारी आपदा राहत का चेक अपात्रों को दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि एक ही परिवार के कई लोगों को चेक दिया गया। जबकि 90 प्रतिशत पात्र लोगों को आपदा राहत का चेक नहीं दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में सनातन पटेल, मनबोध प्रजापति, नंदलाल यादव, अनूप प्रजापति, रामदरस, गजराज आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।