फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   16383 candidates gave the B.Ed entrance exam

Azamgarh News: 16383 अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 16 Jun 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
16383 candidates gave the B.Ed entrance exam
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को 40 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। सभी 40 केंद्रों पर 17972 अभ्यर्थियों में 16383 ने परीक्षा दी। केंद्रों पर परीक्षा कक्षों में कक्ष निरीक्षक मुस्तैद रहे तो वहीं पुलिस फोर्स डटी रही। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य सहित अन्य अफसरों ने केंद्रों पर व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रथम पाली में 1584 व दूसरी पाली में 1589 अनुपस्थित रहे। जिले में 40 केंद्रों पर कुल 17 हजार 972 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सभी केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। पहली पाली में सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों के बाहर बोर्ड पर लगे सीटिंग प्लान को देखने के बाद छात्रों ने केंद्र में प्रवेश किया। कक्षों में प्रवेश करने से पहले बकायदा उनकी तलाशी ली गई। उन्हें केवल पेन, पेंसिंल लेकर ही प्रवेश दिया गया। हिदायत दी गई कि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। पहली पाली में पंजीकृत 17,972 अभ्यर्थियों के मुकाबले 16388 अभ्यर्थी उपस्थित और 1584 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 17,972 अभ्यर्थियों में से 16383 ने परीक्षा दी। जबकि 1589 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed