{"_id":"5cb22b4fbdec22141232070d","slug":"161555180367-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को नामांकन करेंगे अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को नामांकन करेंगे अखिलेश यादव
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। मंदुरी हवाई पट्टी पर अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। यहां से कलेक्ट्रेट और शहर में रोड शो निकाला जाएगा। इसके बाद बैठोली तिराहे पर जनसभा होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर पिता की विरासत को संभालने के साथ ही पूर्वांचल में पार्टी के अंदर जान फूंकने की कमान अपने हाथ में ली है। माना जा रहा है कि अखिलेश के आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ने के कारण आसपास की कई सीटों पर सपा को इसका फायदा मिलेगा। अखिलेश यादव 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दोपहर 12:00 बजे के आसपास वे नामांकन की करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि हाईकमान का कार्यक्रम मिलने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है। जनसभा स्थल पर भी कार्य शुरू हो गया है। शनिवार देर शाम सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, एमएलसी राकेश कुमार यादव गुड्डू आदि ने बैठौली बाईपास के समीप प्रस्तावित सभास्थल का जायजा लिया। संभावना जताई जा रही है कि अखिलेश यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र भी आ सकते हैं।