{"_id":"5c460b71bdec22089f03ac6d","slug":"161548094321-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलिया की महामारी पर लगाम के सारे उपाय फेल, मिले नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलिया की महामारी पर लगाम के सारे उपाय फेल, मिले नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में 10 दिनों से फैली पीलिया की महामारी पर लगाम लगाने के सारे उपाय फेल साबित हो रहे है। पीलिया की महामारी रोज नये इलाकों की ओर पांव पसार रही है। स्वास्थ्य विभाग व नपा प्रशासन की सारी कवायद इस महामारी के फैलने पर रोक लगाने में नाकाफी साबित हो रही है। सोमवार को भी दो नए मरीज पहुंचे वहीं सीएचसी में भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
मुबारकपुर में फैली पीलिया की महामारी से अब तक दो की जहां मौत हो चुकी है तो वहीं सैकड़ों इसकी चपेट में है। सोमवार को पीलिया से ग्रस्त होकर दो नये मरीज 18 वर्षीय महमूद असरफ पुत्र मोहम्मद अहमद व 18 वर्षीया मरियम पुत्री एकबाल अहमद निवासी पूरारानी सीएचसी मुबारकपुर पर इलाज के लिए पहुंचे। इन दोनों को भी सीएचसी पर भर्ती कर लिया गया है। वहीं 30 वर्षीय कमरूल होद को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर रकर दिया गया है। 10 दिनों से फैली पीलिया पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। पूरारानी मुहल्ला तो पूरी तरह इसकी चपेट में है ही तो वहीं अब नये क्षेत्रों में भी यह महामारी तेजी से पांव पसार रही है। वहीं नपा प्रशासन सिर्फ कुछ कर्मचारियों के साथ केवल लीकेज खोजने में जुटी है। स्वास्थ्य महकमे की टीम क्लोरीन की गोलियां बांट रही है और कैंप लगा कर जांच भी किया जा रहा है, लेकिन दूषित पानी के प्रकोप के चलते स्वास्थ्य महकमें का प्रयास भी नाकाफी साबित होता नजर आ रहा है।
00000000000000000000000000000
जागरूकता फैलाने पर दिया जा रहा जोर
मुबारकपुर। पीलिया महामारी के नये क्षेत्रों में दस्तक देने पर नगर पालिका प्रशासन व स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है। दोनों विभाग अब जागरूकता फैलाने की कवायद में जुट गए है। स्वास्थ्य विभाग घर-घर क्लोरीन की गोलिया बांट रहा है तो वहीं नपा प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से पीलिया से बचाव के उपाय से लोगों को अवगत करा रहा है। इसके साथ ही खुले में मांस-मछली बेचने वालों से पीलिया प्रभावित क्षेत्रों में दुकान न लगाने की अपील भी की जा रही है।