{"_id":"5c37890bbdec2273314f246a","slug":"161547143435-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे में जमीन खरीद के लिए अधिकारी के नाम मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे में जमीन खरीद के लिए अधिकारी के नाम मांगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू करने के बाद सूबे की सरकार लोकसभा चुनाव से पहले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की सौगात देने की कसरत में जुट गई है। जनपद से निकलकर, अंबेडकरनगर, संत कबीरनगर होते हुए गोरखपुर तक जाने वाले इस एक्सप्रेस-वे में जनपद के फूलपुर और बूढ़नपुर तहसील के 22 गांव आ रहे हैं। इन गांवों में जमीन के खरीदने की कवायद शुरू कर दी गई है। यूपीडा ने जनपद में जमीन खरीद के लिए अधिकारियों के नाम मांगे हैं। जल्द ही जमीन खरीद शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे उद्घाटन के समय ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से इसे बुंदेलखंड और गोरखपुर एक्सप्रेस बनाकर जोड़ने की बात कही गई थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के कार्यों को गति देने के बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की कवायद भी शुरू करने जा रही है। जनपद से अंबेडकरनगर होते हुए गोरखपुर तक बनने वाले सिक्स लेन के इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई लगभग 90 से 100 किमी तक होने की उम्मीद है। एक्सप्रेस-वे की जद में फूलपुर तहसील के चार और बूढ़नपुर तहसील के 18 गांव आ रहे हैं। इन गांवों में एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए सहमति के आधार पर जमीन खरीद करनी है। इसके लिए यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से तहसील स्तर पर तहसीलदार को नामित अधिकारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उनकी डिटेल विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
ये गांव होंगे शामिल
बूढ़नपुर : रिठिया, माझीपुर, जमीन नंदना, नंदना, अचलीपुर, आमेपुर, शोभापुर, फूलवरिया, गोर्थनी, जमीन गोर्थनी, खदेड़ूपुर, बेमूडीह किशुनदेवपुर, बंशधर, मदियापुर, मुबारकपुर, जगदीशपुर हारी, पंडारा, दादर।
फूलपुर : भोरपुर, सुलेमापुर, सलारपुर, बखरिया।
अभी नहीं उपलब्ध कराई डिटेल
यूप़ीडा की ओर से जमीन खरीद के लिए अधिकारियों को नामित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन 22 गांव के किसानों से कितनी जमीन ली जानी है। इसके बारे में कोई डिटेल अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि शासन की ओर से जल्द ही इसकी डिटेल मिलने के संभावना है। संरेखण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
यूपीडा की ओर से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरादने को अधिकारियों को नामित करने के निर्देश मिले थे। फूलपुर और बूढ़नपुर दोनों तहसीलों में तहसीलदार को नामित कर दिया गया है। अभी गाटा संख्या और भूमि की डिटेल नहीं मिली है। जल्द ही इसके मिलने की संभावना है।
आलोक वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी।