फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वितरण के लिए चाहिए और कंबल, शासन से मांगे 26 लाख

वितरण के लिए चाहिए और कंबल, शासन से मांगे 26 लाख

Thu, 03 Jan 2019 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
वितरण के लिए चाहिए और कंबल, शासन से मांगे 26 लाख
आजमगढ़। शासन की ओर से ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। इससे 9302 कंबलों की खरीद कर बांटे जा चुके हैं। अभी प्रति तहसील लगभग 750 कंबलों के वितरण की आवश्यकता है। इसके लिए शासन से 26 लाख रुपये की डिमांड की गई है। ठंड में गरीब एवं निराश्रित लोगों को शीतलहर से बचाने के लिए शासन ने कंबल वितरण का निर्णय लिया था। इसके लिए 40 लाख की धनराशि शासन ने जारी की थी। इस धनराशि से 9302 कंबलों की खरीद की गई थी। इसका वितरण विभिन्न तहसीलों से कराया जा चुका है। इस बीच शासन की ओर से पांच जनवरी को मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित कर सांसद, विधायक की उपस्थिति में कंबल वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सात जनवरी को अधिकारियों की टीम बनाकर सेल्टर होम आदि का सत्यापन कराने और आठ जनवरी को तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित करा कंबल वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस स्थिति में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की ओर से कंबल वितरण के लिए शासन से और धनराशि की डिमांड की गई है। प्रति तहसील 750 और कंबलों के वितरण की आवश्यकता जताई गई है। कुल छह हजार कंबलों के लिए शासन से लगभग 26 लाख की धनराशि की डिमांड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed