आजमगढ़। क्रिसमस का पर्व इसाई सम़ुदाय द्वारा प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु यीशू का जन्मदिवस इसाई समुदाय द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। जनपद में इसके आयोजन की तैयारियों के लिए बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते है बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों पर एक से बढ़कर एक बधाई संदेश पत्र, क्रिसमस ट्री और घर सजाने का सामान सज गए हैं। क्रिसमस ट्री और कार्ड बेहतरीन लुक के कारण लोगों की पसंद बने हुए हैं। दुकानों पर प्रभु यीशु, माता मरियम की तरह-तरह की मूर्तियां और झांकी सजाने के लिए क्रिसमस किट, लाइट साउंड क्रिप्स जैसी वस्तुएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं हैं। बाजार में कई तरह के क्रिसमस ट्री, ग्रीटिंग कार्ड, रेडियम वाल, जिंगल बेल्स की अलग-अलग डिजाइनें उपलब्ध है। दुकानदारों की मानें तो प्रभु यीशु, मदर मैरी, जोसेफ और जानवरों की मूर्तियां सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। लगभग डेढ़ हजार रुपए तक के क्रिसमस किट और चार से 12 इंच तक के खिलौने उपलब्ध हैं। वहीं क्रिसमस कार्ड पांच रुपये से लेकर सौ रुपये की रेंज में उपलब्ध है। प्रभु यीशु, मदर मैरी, जोसेफ, जानवरों की मूर्तियां सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक में बिक रही हैं। सेंटा क्लाज के कपड़े भी दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं।