{"_id":"5b48f3754f1c1b37748b46d8","slug":"161531507573-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों को सशक्त करने का प्रयास कर रहे प्रधानमंत्री: नीलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों को सशक्त करने का प्रयास कर रहे प्रधानमंत्री: नीलम
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारत चतुर्दिक विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने देश के विकास के लिए गरीबी उन्मूलन योजना, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, फसल बीमा, अटल पेंशन सहित एक सौ से अधिक योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को सशक्त करने का प्रयास किया। उन्होंने उक्त बातें सांसद नीलम सोनकर रानी की सराय स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वर्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि मैं प्रधानमंत्री से मांग करुंगी कि जिनके नेतृत्व में वाराणसी से गोरखपुर वाया लालगंज-आजमगढ़-मुबारकपुर-दोहरीघाट रेलवे लाइन का सर्वे हो चुका है, इसकी लागत 4200 करोड़ है। इस मांग को पुन: प्रधानमंत्री के समक्ष रखूंगी और इसके शिलान्यस के लिए कहूंगी। उच्च शिक्षा वंचित छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए जनपद में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का अनुरोध करुंगी। केंद्र सरकार द्वारा चार वर्षो में जितना कार्य जनपद में किया गया है, उतना विगत दस वर्षो में नहीं किया गया है। जिलाधिकारी आवास से निजामाबाद, लाहीडीह होते हुए बेलवाई तक लालगंज भीरा मोड़ से भीरा तक चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसकी लागत 113 करोड़ है। 10 करोड़ की लागत से धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसका लोकार्पण दिसंबर माह में होगा। पांच पोखरे के सुंदरीकरण के लिए 3.75 करोड़ की स्वीकृति भारत सरकार से हो चुकी है। जल्द ही इस पर भी कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के निर्माण के लिए स्वीकृत हो चुका है। लोक सभा लालगंज के दीदारगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का प्रस्तावित हो चुका है। आजमगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय खोले जाने का कार्य किया जा चुका है। दूसरा लालगंज में खोले जाने का प्रस्ताव है। दिव्यांग लोगों को 1.5 करोड़ लागत के ट्राई साइकिल और अन्य यंत्र बांटे जा चुके है। तीन हजार सोलर लाइट और तीन सौ हैंडपंप कार्य लालगंज लोक सभा में हो रहा है। कुंहारों के ब्लैक पाटरी कार्य के लिए 105 करोड़ स्वीकृत हो चुका है। लेकिन धन आवंटन अभी बाकी है। जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा। कुंहार भाइयों को 500 इलेक्ट्रिक चाक बांटने का कार्य किया जा चुकमा है और एक सौ अभी बाकी है।
विज्ञापन