{"_id":"5b09ad584f1c1b956e8b4c19","slug":"161527360856-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी ने मनाया विश्वासघात दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी ने मनाया विश्वासघात दिवस
Updated Sun, 27 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर उसकी विफलताओं को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क में विश्वासघात दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित धरने में मंहगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल की कीमतो में बढ़ोत्तरी पर प्रदेश सरकार की असफलताओं पर चिंता व्यक्त किया।
वक्ताओं हुए कहा कि केंद्र की सरकार हो या फिर प्रदेश की सरकार जनता से किए गए किसी भी वादे को आज तक पूरा नहीं कर जनता के साथ विश्ववासघात किया है। जिसे जनता आगामी 2019 के लोक सभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएगी।केंद्र सरकार ने जनता से प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने, मंहगांई पर अंकुश लगाने, किसानों की आय दोगुना करने, गंगा की सफाई करने, सौ स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया था जो खोखला निकला। सरकार दिन-प्रतिदिन अपनी असफलताओं पर अपनी पीठ थपथपा रही है। लोकतांत्रिक मूल्यों पर संकट मडऱा रहा है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनता से किया हुआ वादा पूरा नहीं करती है तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर लालसा राय, सविता राय, प्रवीण सिंह, मुन्नू यादव, मालती मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, चंद्रपाल सिंह, डा. सुधाकर राम आदि उपस्थित थे।