फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शारदा सहायक नहर में नहीं आ रहा पानी

शारदा सहायक नहर में नहीं आ रहा पानी

Fri, 25 May 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में नहीं आ रहा पानी
सगड़ी। तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक खंड-32 नहर में पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते किसानों के फसल की सिंचाई नहीं हो रही है। धान की नर्सरी डालने का काम चल रहा है, लेकिन नहर में पानी न आने से किसान नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। किसान पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। गन्ने के फसल की सिंचाई का काम भी चल रहा है, लेकिन नहर में पानी न होने से किसान उदास हैं। सगड़ी तहसील क्षेत्र के वर्नापुर, भीम्बर, मारापारा, बीबीपुर, रामगढ़, सरगहा सागर, पूरा बाल नारायन, दान शनिचरा, कुदारन तिवारी, खिल्लूपट्टी, गडौरा मझौरा, बासगांव, चक लालचंद, मनिकाडीह, गड़ेरुआ, हासपुर, लुचुई खांड आदि गांवों से होकर शारदा सहायक खंड 32 नहर गुजरी है। इससे किसान अपने फसल की सिंचाई करते हैं। नहर में पानी नहीं आने से किसान धान की नर्सरी डालने और गन्ने की फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। चरी, मक्का आदि फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। क्षेत्र के सुरेंदर, सतीश, राजेश गिरी, मनोज यादव, राजेश, मुकेश आदि किसानों का कहना है कि नहर पानी नही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed