फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भाजपा ने विकास को बनाया राजनीति का केंद्र

भाजपा ने विकास को बनाया राजनीति का केंद्र

Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने विकास को बनाया राजनीति का केंद्र
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को नेहरू हॉल में ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास को राजनीति का केंद्र बनाया है। उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर जनता की भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया। पार्टी पदाधिकारियों को भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी और एकजुटता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक रहे और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने की। पंकज सिंह ने कहा कि भाजपा ने कमजोरों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया है। भाजपा ने विकास की धारा को राजनीति का केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं राशन कार्ड, उज्ज्वला गैस, पेंशन योजना आदि को लोगों के बीच में पहुंचाने को कहा। कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधियों और माफिया के ऊपर शिकंजा कसा जा चुका है। आजमगढ़ में जो भी निर्माण कार्य रुके हुए हैं वो शीघ्र शुरू किए जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि परिवहन मंत्री से उनकी बात हुई है। रोडवेज पर शीघ्र ही सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन


ये रहेंगी भविष्य की योजनाएं
क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 25 मई से 11 जून तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 मई को पत्रकार वार्ता में चार साल की उपलब्धियां बताएंगे। 26 मई को जिला केंद्र पर बुद्धिजीवी, साहित्यकार, कलाकारों का सम्मेलन होगा। 26 मई से 11 जून तक विशेष संपर्क अभियान चलेगा जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता जिले में प्रबुद्ध व्यक्तियों से संपर्क करके केंद्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का साहित्य उपलब्ध कराएंगे। 27 मई को बूथ संपर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर मंडल कार्यकारिणी के सदस्य और बूथ प्रमुख 50 लोगों से संपर्क करेंगे। 28 मई को युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी। 29 मई को समरसता संपर्क के तहत सभी मंडलों में अनुसूचित जाति की बस्तियों ग्राम सभाओं में एक दिवसीय विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 30 और 31 मई को स्वच्छता अभियान चलेगा। एक जून से 15 जून तक प्रत्येक सेक्टर स्तर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैराना और नूरपुर चुनाव अच्छे अंतर से जीतेगी पार्टी
राम मंदिर चुनावी नहीं, आस्था से जुड़ा मुद्दा, छोड़ने का सवाल नहीं
विकास के कारण बढ़ रहा लोगों का बीजेपी से जुड़ाव : पंकज सिंह
सपा-बसपा गठजोड़ उनका आंतरिक मसला है। विकास के कारण लोगों का बीजेपी से जुड़ाव बढ़ रहा है। भाजपा का कैडर बहुत बड़ा है। कार्यकर्ताओं के दम पर हम कैराना और नूरपुर उपचुनाव अच्छे अंतर से जीतेंगे। राम मंदिर चुनावी नहीं आस्था और विश्वास से जुड़ा मुद्दा है। इसे छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। यह कल भी भाजपा का मुद्दा था आज भी है। ये बाते भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने मंगलवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष माला द्विवेदी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

संगठन में मतभेद के सवाल पर कहा कि कार्यकर्ताओं के समन्वय से 2014 और 2017 के चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी, इस बार भी जीतेंगे। भाजपा सरकार योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर सर्व समाज का विकास कर रही है। विकास के कारण लोगों का जुड़ाव बीजेपी से बढ़ रहा है। यूपी में हम भय, भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त शासन के संकल्प के साथ सत्ता में आए और इस दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं। बीजेपी 2019 में आएगी और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। कार्यकर्ता सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच में पहुंचाने का काम करें। रोडवेज, वाराणसी-गोरखपुर रेलवे लाइन, पीडीआई से सामानों स्थानांतरण पर कहा कि आजमगढ़ में जो भी निर्माण कार्य रुके हुए हैं वो शीघ्र शुरू किए जाएंगे। संबंधित फोरम पर इसकी बात उठाई जाएगी। सांसद नीलम सोनकर ने बताया की पीडीआई के मुद्दे पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या से बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed