{"_id":"5b01c19b4f1c1be7408b6c25","slug":"161526841755-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से साधेंगे कई मायने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से साधेंगे कई मायने
Updated Mon, 21 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मुख्यमंत्री योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। इसका उद्घाटन आजमगढ़ से करने की तैयारी से एक बात तय है कि बीजेपी को ये पता है कि केंद्र की सत्ता पाने का रास्ता यूपी और इसमें भी पूर्वांचल से होकर जाता है। भाजपा और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 26 से तीस मई के बीच पीएम का मंदुरी में कार्यक्रम तय माना जा रहा है। एक-दो दिन में आधिकारिक सूचना भी आ जाएगी। भाजपाई इसे 2019 लोकसभा चुनावों का शंखनाद मान रहे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से सुल्तानपुर समेत कई जनपदों से होता हुआ गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तक जा रहा है। इसका उद्घाटन लखनऊ से लेकर किसी जनपद से किया जा सकता है। लेकिन योगी इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट पहले ही बता चुके हैं। भाजपा और योगी पूर्वांचल में अपनी जड़ें और अधिक मजबूत करना चाहते हैं। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल में आजमगढ़ ही सपा और बसपा का ऐसा दुर्ग था, जिसे भाजपा पूरी तरीके से भेद नहीं पाई थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लालगंज सीट तो कब्जा ली थी, लेकिन आजमगढ़ सीट पर उसे सपा सुप्रीमो से मात खानी पड़ा थी। वहीं, विधानसभा चुनाव में भाजपा को 10 सीटों में मात्र एक से संतोष करना पड़ा था। पांच सीटें सपा और चार सीटें बसपा के खाते में गई थीं। फिलहाल मोदी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष को भी गोरखपुर में तलब किया गया।
मंदुरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर वर्ष-2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों का शंखनाद करेंगे।- जयनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा