{"_id":"5b01bcce4f1c1be8408b69b4","slug":"161526840526-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रही बर्फ फैक्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रही बर्फ फैक्ट्रियां
Updated Sun, 20 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिना लाइसेंस बर्फ की फैक्ट्रियां चल रही हैं। इसका पता जांच में चला। प्रमुख सचिव दुग्ध विकास ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बर्फ बनाने वाली फैक्ट्रियों की जांच करने का निर्देश दिया था। जिसके तहत जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अब तक आधा दर्जन फैक्ट्रियों से बर्फ के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। जनपद में प्रतिदिन सैकड़ों सिल्ली बर्फ की खपत होती है। जिसे ध्यान में रखते हुए प्रमुख सचिव दुग्ध विकास ने जौनपुर आगमन पर सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बर्फ बनाने वाली फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर इसकी जांच करने का निर्देश दिया था। उनके इस निर्देश पर जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद में संचालित आइसक्रीम और बर्फ फैक्ट्रियों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन फैक्ट्रियों से नमूने लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
जनपद में कितनी बर्फ की फैक्ट्रियां संचालित हैं इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि किसी के द्वारा भी लाइसेंस नहीं लिया गया है। लेकिन हमारे द्वारा आधा दर्जन फैक्ट्रियों से नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों केे जांच के लिए भेजा गया है, जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीके राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
वर्जन
जनपद में कितनी बर्फ की फैक्ट्रियां संचालित हैं इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि किसी के द्वारा भी लाइसेंस नहीं लिया गया है। लेकिन हमारे द्वारा आधा दर्जन फैक्ट्रियों से नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों केे जांच के लिए भेजा गया है, जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी, आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीके राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।