{"_id":"5ad0eec34f1c1b63098b45cb","slug":"161523642051-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज अभियान योजना में चयनित किये गए 11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज अभियान योजना में चयनित किये गए 11
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिजली विभाग शनिवार से ग्राम स्वराज अभियान योजना की शुरूआत कर रहा है। इसके तहत जिले के 118 ग्रामों में 14 से 5 मई तक कैंप लगा कर नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन का वितरण किया जायेगा।
अधीशासी अभियंता वितरण खंड प्रथम चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों के 118 गांव का चयन हुआ है। इसमें लालगंज में सर्वाधित 36 ग्राम चयनित किये गये है। सदर तहसील क्षेत्र में 23, सगड़ी में 22, मेंहनगर में 17, निजामाबाद में 12, फूलपुर में 6 और बूढनपुर तहसील क्षेत्र के 2 गांव शामिल है। इन सभी गांव में शनिवार को कैंप का आयोजन होगा। जिसमें ग्रामीणों को नि:शुल्क कनेक्शन देने के साथ ही तत्काल लाइट भी खींचवा दी जायेगी। इस दौरान ईईएसएल कंपनी भी अपना स्टाल लगा कर 9 वाट का एलईडी बल्ब 70 रुपये प्रति पीस, 20 वाट की ट्यूब लाइट 220 प्रति पीस और 50 वाट का पंखा 1200 रुपये प्रति पीस की दस पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करायेगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित 118 गांव के 30411 घरों और 207407 की आबादी को बिजली सुविधा से लैस किये जाने की योजना है। 14 अप्रैल से 5 मई तक अभियान चलेगा।