फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समय सीमा समाप्त, नहीं पूरा हुआ ओवरब्रिज का निर्माण

समय सीमा समाप्त, नहीं पूरा हुआ ओवरब्रिज का निर्माण

Thu, 12 Apr 2018 11:55 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
समय सीमा समाप्त, नहीं पूरा हुआ ओवरब्रिज का निर्माण
आजमगढ़। नगर से सटे सिधारी स्थित रेलवे क्रासिंग पर राजकीय सेतु निर्माण निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे ओवरब्रिज के निर्माण की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। लेकिन अभी ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जिसके कारण स्थानीय निवासियों के साथ ही इस मार्ग से आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिधारी रेलवे क्रासिंग पर काफी दिनों से ओवरब्रिज बनाने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। जिसे देखते हुए सपा शासन काल में 30 करोड़ की लागत निर्धारित करते हुए इस ओवरब्रिज के निर्माण का जिम्मा राजकीय सेतु निर्माण निगम को सौंपा गया। कार्यदायी संस्था ने तेजी से कार्य शुरू किया। लगभग वह आधा से ज्यादा कार्य कर चुकी है। लेकिन बीच में पड़ने वाली रेलवे लाइन पर रेलवे प्रशासन को भी कार्य करना है। उनके द्वारा इस पर कार्य भी किया जा रहा है। लेकिन इस कार्य की प्रगति इतनी धीमी है कि ओवरब्रिज निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा है। जबकि मार्च में ही ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होना था। कार्य पूरा न होने से मार्ग से उड़ने वाली धूल के कारण स्थानीय लोगों का रहना दूभर हो गया। स्थानीय निवासी रमेश सिंह, शंभू नाथ सिंह आदि ने जल्द से जल्द ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। एनके तिवारी, परियोजना निदेशक, राज्य सेतु निर्माण निगम ने बताया कि ओवरब्रिज के दोनों तरफ का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बीच में रेलवे की लाइन है। जिस पर रेलवे प्रशासन कार्य कर रहा है। जब उसकी क्लीयरेंस नहीं मिल जाती हम ओवरब्रिज निर्माण को पूरा नहीं कर सकते।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed