{"_id":"5a8f09704f1c1ba2268bbdbf","slug":"161519323504-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मंदिर बनाने से नहीं रोक सकता कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मंदिर बनाने से नहीं रोक सकता कोई
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को मारवाड़ी धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाए जाने से कोई रोक नहीं सकता है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में संत रविदास जयंती का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के लोग दलित बस्तियों में जाकर खिचड़ी भोज कार्यक्रम हो रहा है। प्रदेश कार्यसमिति के फलहारी बाबा मुनीष ने कहा कि हम लोग आदित्य योगीनाथ के अनुयायी है। उनका जो भी निर्देश होगा पूरे प्रदेश में चलाएगे। प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश में अभी तक गुंडाराज चल रहा था, योगी सरकार के बनते ही अपराधी या तो भाग गए नहीं एनकाउंटर में मारे गए। व्यापारी और जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। काशी संभाग प्रभारी अरुण सिंह साधू ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन के समस्त छोटे -बड़े कार्यकर्ताओं को सहयोग करना होगा। जिलाध्यक्ष वाराणसी मंजू देवी ने कहा कि कार्यकर्ता योगी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करें। बैठक में ऐटा की जिलाध्यक्ष निशा चौहान, लाल बाबा, राजकुमार निगम, चंद्र प्रकाश गुप्त, ओम प्रकाश सिंह, वीर बहादुर मौर्य, संतोष तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।