फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सुबह की पाली में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

सुबह की पाली में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई

Sat, 17 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुबह की पाली में पकड़े गए तीन मुन्ना भाई
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शनिवार को भी शिक्षा विभाग ने सख्ती से नकल रोकने की कवायद की। इस दौरान जहां तीन मुन्ना भाई पकड़े गए तो वहीं एक परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की गई। वहीं अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए दो नकलची भी पकड़े गए, जिन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान द्वितीय प्रश्र पत्र और शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्रपत्र, बहीखता तथा लेखाशास्त्र द्वितीय और भास्य विज्ञान द्वितीय का प्रश्रपत्र था। सुबह की पाली में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान के पेपर के दौरान नकल माफियाओं की सक्रियता दिखाई दी वहीं शिक्षा विभाग के उडनदस्ते भी पूरी तरह से सक्रिय रहे। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने हरईरामपुर गांव स्थित रामलखन स्मारक इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीन परीक्षार्थियों को दूसरे के स्थान पर परीक्षा करते पकड़ा। केंद्र व्यवस्थापक को उन्होंने तत्काल तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने इस परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति भी कर दी। परीक्षा केंद्र गांधी इंटर कालेज मालटारी पर कक्ष निरीक्षक ने अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए छात्रा कुसुम कुमारी को पकड़ा। परीक्षा केंद्र गुजराती देवी इंटर कालेज गदनपुर हिच्छनपट्टी पर केंद्र व्यवस्थापक ने एक परीक्षार्थी कृष्णकांत यादव को नकल करते पकड़ा। दोनों नकलचियों को रिस्टीकेट कर दिया गया। परीक्षा केंद्र महादेव बालिका इंटर कालेज, सिकरौर सहबरी पर मिश्रित सिटिंग प्लान नहीं पाया गया, जिस पर केंद्र प्रभारी को कड़ी चेतावनी दी गई। परीक्षा केंद्र पर शाम की पाली में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

0000000000000000000000
सुबह की पाली में अनुपस्थित रहे 44169 परीक्षार्थी
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। जिसमें 145652 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 44159 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह की ही पाली में इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान द्वितीय प्रश्रपत्र की भी परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 20 परीक्षार्थियों में 10 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed