{"_id":"5a74a7c54f1c1b93268b7f11","slug":"161517594565-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाश यात्रा के साथ शुरू हुआ विष्णु महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाश यात्रा के साथ शुरू हुआ विष्णु महायज्ञ
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित 11 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। गाजेबाजे के साथ 151 कन्याओं ने कलश यात्रा में प्रतिभाग किया। शनिवार से यज्ञमंडप की पूजन के साथ कथा की शुरूआत होगी।
आयोजन स्थल से शुक्रवार को दिन में कलश यात्रा की शुरूआत हुई। कलश यात्रा में 151 कन्याओं के साथ ही हाथी, घोड़ा और गाजाबाजा भी शामिल रहा। बघवा महादेव पर पांच नदियों का जल कलश में भरने के साथ ही यात्रा सोहौली, जगदीशपुर, बेलवाना, मार्टीनगंज होते हुए महुजा नेवादा गांव स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। यज्ञ स्थल पर कलश की स्थापना कन्याओं द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया गया। मुख्य पुरोहित नागेंद्र पाठक ने बताया कि शनिवार की सुबह यज्ञमंडप व कलश पूजन के साथ ही 11 दिवसीय यज्ञ की विधिवत शुरूआत होगी। यह यज्ञ श्री बालयोगी सर्वानंद जी महाराज के संयोजकत्व में मानवकल्याण व समाज में धर्म के प्रति भावना जागृत करने के लिए किया जा रहा है।