फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिला व नपा प्रशासन पर राष्ट्रध्वज के अपमान का आरोप

जिला व नपा प्रशासन पर राष्ट्रध्वज के अपमान का आरोप

Fri, 19 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिला व नपा प्रशासन पर राष्ट्रध्वज के अपमान का आरोप
आजमगढ़। शहर के नरौली तिराहे पर लगे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर जागो युवा सेवा संस्थान मुखर हो गया है। संगठन ने नपा प्रशासन पर ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंप कर जिला प्रशासन को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसके साथ ही 24 घंटे में ध्वज न बदलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

संगठन के संयोजक विनीत सिंह रीशू ने कहा कि नरौली चौराहे पर तिरंगा पार्क में बड़ा तिरंगा झंडा स्थापित किया गया है। वर्तमान में इस पार्क व तिरंगे झंडे की काफी बुरी स्थिति हो गई है। संगठन ने बुधवार को पार्क की सफाई के दौरान पार्क में काफी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद किया था।इस पार्क व झंडे के देखरेख की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है, लेकिन वह न तो पार्क की रखवाली ही कर पा रहा है और न ही खंडित तिरंगे की ही सुधि ले रहा है। राष्ट्रीय ध्वज का नपा प्रशासन द्वारा अपमान किया जा रहा है। इसके बाद भी जिला प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। संयोजक ने कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर नपा प्रशासन ने खंडित हो चुके राष्ट्रीय ध्वज नहीं बदलता तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंप कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने वालों मं पवन सिंह, विवेक राय, ऋषभ पांडेय, रितेश सिंह, सौरभ सिंह, अश्वनी सिंह, ऋषभ राय, आलोक सिंह, शौर्य सिंह, शैलेंद्र, अमन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed