{"_id":"5a5261d44f1c1b3d198b5713","slug":"161515348436-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन का लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन का लिया निर्णय
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अटेवा पेंशन बचाओं मंच की बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बैठक में संगठन के विस्तार व सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष रामरतन यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। लगातार चल रहे आंदोलन में सभी साथी बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें ताकि पुरानी पेंशन की बहाली को सरकार मजबूर हो जाए। महामंत्री श्री नरायण सिंह ने कहा कि आगामी दो माह संगठन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इन दो माह में अधिक से अधिक कर्मचारियों व शिक्षकों को संगठन से जोड़ने की कवायद की जाएगी। जब तक अधिक से अधिक कर्मचारी व शिक्षक संगठन से नहीं जुड़ते तब तक सदस्यता अभियान जारी रखा जाएगा। बैठक के दौरान टेट मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा किया। बैठक में ब्लाक स्तर पर संगठन को मजबूत करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में बाबूराम यादव, मनोज कुमार त्रिपाठी, विजय प्रताप यादव, राकेश यादव, दयाराम, विनोद मौर्य, नंदलाल, शाहनवाज, हरेंद्र यादव, प्रभात कुमार, आदित्य कुमार, वीरेंद्र, संजय आदि मौजूद रहे।