{"_id":"59ce8a714f1c1bcf538b4f5d","slug":"161506708081-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी पोस्टरों से पाटकर नगर को कर रहे गंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी पोस्टरों से पाटकर नगर को कर रहे गंदा
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका चुनाव के प्रत्याशियों द्वारा नगर की दीवालों पर पेंटिग कराकर और पोस्टर लगवाकर गंदा किया जा रहा है। ऐसे में स्वच्छता का संदेश व्यर्थ साबित हो रहा है। यह बातें शुक्रवार को सामाजिक संस्थान प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बेलइसा से लेकर नगर का भ्रमण किए जाने के बाद जारी बयान में कही।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव लडने वाले अध्यक्ष या सभासद के प्रत्याशी इसी तरह दीवालों को रंगरोगन और पोस्टरों से पाटते रहेंगे तो उनके खिलाफ थानों तक पहुंचकर अपनी नाराजगी दर्ज कराएंगे। जिला उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी संस्था घर-घर जाकर स्वच्छता को बनाए रखने की अपील कर रही है। अगर आप अपने आस-पास साफ सफाई रखेंगे तो बीमारी अपने आप भी भाग जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक आप लोग गंदगी के प्रति अपनी नाराजगी दर्ज नहीं कराएगे तब तक स्वच्छता के लिए चलाई गई मुहिम कामयाब नहीं होगी। इस अवसर पर अतुल श्रीवास्तव, भरत सोनकर, डा. वीरेंद्र पाठक, संतोष सोनकर, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।