फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ

Fri, 15 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का डीएम ने किया शुभारंभ
आजमगढ़। स्वच्छता ही सेवा पखवारे का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने शुक्रवार को किया। इस दौरान मलीन बस्ती कांशीराम आवास से रैदोपुर कालोनी तक विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कांशीराम आवास के प्रत्येक गलियों में घूम-घूम कर साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा कि इन 15 दिनों के इस अभियान के तहत खुले में शौच न करने का भी संदेश पहुचाया जाना है। क्योंकि गंदगी ही अनेकों बिमारियों की जड़ है। जिस परिवार के पास शौचालय नहीं है उनको नगर पालिका द्वारा प्रथम किस्त के रूप में चार हजार रुपये की धनराशि शौचालय निर्माण के लिए दी जाती है। निर्माण के पश्चात चार हजार, इस प्रकार कुल आठ हजार की धनराशि नगर पालिका द्वारा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस परिवार के पास शौचालय नहीं है वे ऑन लाइन आवेदन कर तत्काल प्रथम किस्त की धनराशि प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नगरपालिका को दो अक्टूबर तक शत-प्रतिशत ओडीएफ किया जाना है। इसके लिए उन्होने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिए कि वे इस दिशा में निरंतर कार्य कर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने जन मानस से भी कहा कि इस कार्य में वे अपना पूरा सहयोग दें। क्योंकि यह एक सरकारी कार्यक्रम ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यक्रम भी है। किसी भी कार्य की शत-प्रतिशत सफलता जन सहयोग पर ही निर्भर होती है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दिनेश चंद्र विश्वकर्मा, अपर सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र, सफाई निरीक्षक विशन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



सीडीओ और डीपीआरओ ने लगाई झाडू
-अमिलो। पूरे देश में 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले %स्वच्छता ही सेवा% पखवारा का शुक्रवार को सठियांव विकास खंड के भटौरा गांव में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने भी झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक %स्वच्छता ही सेवा% पखवारा मनाया जाएगा। जिसके तहत गांवों की गंदगी और उससे फैलने वाली संक्रामक बीमारियों के बारे में लोगों को समझाया जाएगा ताकि लोग स्वच्छता के महत्व और लाभ को समझ सकें। इसी परिप्रेक्ष में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने भटौरा में झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही इस संकल्प के साथ अभियान की शुरूआत की कि आज से गांव में न गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी बृजराज यादव, एडीओ समाज कल्याण विवेक सिंह, राधेश्याम, विनोद, चंद्रकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed