फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनसमस्याओं को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Wed, 30 Aug 2017 05:48 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
जमेजवां। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय उल्लेमा कौंसिल फूलपुर-पवई विधानसभा के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर की अध्यक्षता में मंगलवार को फूलपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगो का ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कौसिंल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का एलान किया था, लेकिन वर्तमान समय में पहले से भी ज्यादा सडको पर गड्ढ़ा हो गया है। जिसके चलते लोगो में रोष है। प्रदेश युवा अध्यक्ष नूरूलहोदा ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बिजली की कटौती से जनता त्रस्त है। बिजली का आने और जाने का कोई शेड्यूल नहीं है। प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों से जरूरी दवाएं नदारत है। मजबूरन मरीजों को बाहर से दवा खरीदना पड़ रहा है। फूलपुर-माहुल मार्ग वर्षो से जर्जर है जिस पर आये दिन दुर्घटनाए हो रही है। धरने में मो. शकील, मुजीबुर्रहान अहमद, जियाउद्दीन, बीरबल प्रसाद, रमेश यादव, मिठाई लाल, गुफरान, अतीक अहमद, शहजात, अशफाक, इसरार अहमद, सुभान अहमद, मुहम्मद आमिर, रजेश, फिरतू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed