फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   16 industrial training institutes in Azamgarh to be sued

आजमगढ़ के 16 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों पर होगा मुकदमा

Sun, 24 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
16 industrial training institutes in Azamgarh to be sued
आजमगढ़। निदेशालय की जांच में जिले के 16 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का फर्जीवाड़ा सामने आया है। मान्यता लेने के लिए इनकी ओर से लगाई गई बैंक गारंटी फर्जी पाई गई है। अपर निदेशक प्रशिक्षण नीरज कुमार के निर्देश पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने मुकदमा दर्ज कराने केलिए संबंधित थानों में तहरीर दे ही है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बैंक गारंटी के नाम पर हुए इस खेल में नियमों को ताक पर रखकर मान्यता दी गई है। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर प्रदेश के 59 संस्थानों की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसके बाद मामले की जांच हुई। पहले चरण में 213 संस्थानों की जांच की गई तो 61 में गड़बड़ी सामने आई है। इसमें आजमगढ़ के 16 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं, जिन्होंने फर्जी बैंक गारंटी जमा की है। दरअसल निजी संस्थानों को 20 छात्रों की एक यूनिट पर 50 हजार रुपये की बैंक गारंटी देनी होती है। ट्रेड वार विद्यार्थियों की संख्या घटती बढ़ती है। एक संस्थान दो ट्रेड में कम से चार यूनिट की मान्यता लेता है। उसे दो लाख रुपये की बैंक गारंटी देनी पड़ती है और बैंक से जारी प्रमाणपत्र जमा करना पड़ता है। अब गड़बड़ी मिलने पर बैंक की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दी गई है तहरीर
आजमगढ़। श्री शेषनाथ सिंह प्रा. आईटीआई बसीरपुर मुहमदल्ला, श्री कमलनाथ सिंह प्रा. आईटीआई बरोही फत्तेहपुर, पं. राममूरत मिश्रा प्रा. आईटीआई रानीपुर रजमो बिंद्राबाजार, बाबा बैजनाथ प्रा. आईटीआई गोधपुर किशुनदासपुर, डा. आरएन प्रा. आईटीआई छंगाईपुर अजमतगढ़ सगड़ी, श्री दुर्गाजी प्रा.आईटीआई सेहदा भंरवनाथ, मां वैष्णो प्रा. आईटीआई महावतगढ़ मंदनपुर सगड़ी, ओंकार प्रा. आईटीआई समेदा, श्री चंद्रशेखर प्रा. आईटीआई रानीपुर अराजी देवरा, रमेश कृषक प्रा. आईटीआई सुराई सठियांव, रामनाथ धनंजय प्राइवेट आईटीआई, श्री अवध प्रा. आईटीआई कबूतरा मेंहनगर, योगेंद्र प्रा. आईटीआई, कम्हरिया खरियानी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक गारंटी में गड़बड़ी की शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें 16 निजी संस्थानों में गड़बड़ी सामने आई है। इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अपर निदेशक प्रशिक्षण नीरज कुमार ने निर्देश दिए हैं। सभी आईटीआई संस्थान के प्रबंधकों के विरुद्ध संबंधित थानों में तहरीर दी गई है।
- अशोक कुशवाहा, नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed