{"_id":"5cfd4f6abdec22071506a215","slug":"15601048031721-azamgarh-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ जला ट्रांसफार्मर, नगर और 21 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ जला ट्रांसफार्मर, नगर और 21 गांव की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। फूलपुर स्थिति नए पावर सब स्टेशन का पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर रविवार को सुबह जल गया। इसके चलते फूलपुर नगर समेत लगभग 21 गांव की बिजली गुल हो गई। लोग दिनभर बिजली-पानी और अन्य समस्याओं को लेकर परेशान रहे।
शबाना आजमी रोड पर तहसील मुख्यालय के नाम से नया पावर सब स्टेशन स्थापित है। यहां से पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर से फूलपुर नगर, ऊदपुर, तहसील मुख्यालय, कनेरी, सुदनीपुर, चमावां, बूढ़ापुर, बख्शपुर आदि दो दर्जन से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति होती है। रविवार को ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ जल गया। जेई को सूचना दी गई। जेई ने जिला मुख्यालय पर ट्रांसफार्मर परीक्षण विभाग के एसडीओ और जेई को सूचना दी। जांच के बाद पता लगा कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह अंदर से जल चुका है। दूसरा ट्रांसफार्मर आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। ऐसे में बिजली-पानी को लेकर क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बिजली विभाग की ओर से अगर कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति भयावह हो सकती है। क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली के न रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जेई निखिल शेखर ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना जिला मुख्यालय पर दी गई है। दूसरा ट्रांसफार्मर आने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।