फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salaries of all four Zonal SEs withheld due to negligence in work.

Azamgarh News: कार्य में लापरवाही पर जोन के चारों एसई का वेतन रोका

Fri, 28 Aug 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Salaries of all four Zonal SEs withheld due to negligence in work.
ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज सेट लगाने में लापरवाही पर जोन के चारों अधीक्षण अभियंताओं के अगस्त माह के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई निगम के उच्चाधिकारियों की समीक्षा के बावजूद कार्य में सुधार न होने पर की गई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जोन के विद्युत वितरण मंडल आजमगढ़ प्रथम, द्वितीय, मऊ और बलिया में 10 से 100 केवीए क्षमता के वितरण ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज सेट लगाने का कार्य समय से पूरा किया जाना था।
विज्ञापन

जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर रामबाबू ने बताया कि कार्य की प्रगति को लेकर समय-समय पर समीक्षा बैठक, व्हाट्सएप ग्रुप कॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। बीते चार अगस्त को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन मुख्यालय में हुई समीक्षा में भी जोन की खराब प्रगति पर प्रबंध निदेशक ने नाराजगी जताई थी।
कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, वहीं 10 अगस्त को चारों अधीक्षण अभियंताओं को लिखित निर्देश भी जारी किए गए। इसके बावजूद कार्य की प्रगति में सुधार नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई डिस्कॉम समीक्षा बैठक में भी अध्यक्ष ने फ्यूज सेट लगाने की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई थी। लक्ष्य पूरा न होने पर चारों वितरण मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं के अगस्त 2026 के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed